हर दिन महिला का सम्मान - तभी होगा मेरा भारत महान 


आज हम 2020 में नारी शक्ति की बात करते हैं और नारी को इज़्ज़त ही नहीं देते, हम हर वर्ष 8 मार्च को Women's Day Celebrate करते हैं ̣, तो रोज क्यों नहीं Celebrate सकते? क्या हम सिर्फ सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए ही नारी का सम्मान करते है?

आज नारी हर जगह पुरुष को बराबर टक्कर दे रही है, मगर जब सम्मान की बात आती है तो पुरुषो के बराबर उनको सम्मान नहीं मिलता. महिला आज समाज का ज़रूरी हिस्सा है, बिना उसके हम सब बेकार है,

हमे अपनी सोच को बदलने की ज़रूरत है, आज अगर कोई लड़की कोई fashionable ड्रेस पहन कर घर से बहार निकलती है तो हमारी आखें उस लड़की को ऐसे घूरती है, की कभी कोई लड़की  नहीं देखी।
क्या उस लड़की को आज़ादी नहीं है की वो अपनी मर्ज़ी के कपडे पहन सके?

आज लोगो की मानसिकता इतनी ख़राब होती जा रही है, की एक महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती, जब तक वो अपने घर सही सलामत नहीं पहुच जाती, एक लड़की के माँ बाप से पूछो उनकी लड़की जब तक घर नहीं आ जाती उन्हें कैसे चिंता रहती है, और हम लोग बात करते है नारी सम्मान की? हमे शर्म आनी चाहिये हम ये समाज बना रहे है, हम क्यू किसी महिला को इज़्ज़त और सम्मान भरी निगाह से नहीं देख सकते?
हमारे घर में भी तो हमारी बहन और माँ और बीवी होगी, क्या हम उनको इज़्ज़त नहीं देते?


Happy Womens Day, International Womens Day, 8 March, Womens Day
Happy Women's Day


ये तो वही बात हो गयी, Girlfriend चाहिये Hot और बीवी चाहिये सुशील साडी वाली, अरे हम ऐसा समाज क्यों खड़ा कर रहे है जहां दूसरे की बहन बेटी कोई कपड़ा पहने तो उसको आप गलत निगाह से देखो, गलत करने की कोशिश करो, अरे घर में बहन भी तो हैं, अगर उसके लिए कोई गलत बोले तो? तो भी आप कुछ नहीं बोलेंगे क्या ?

        छोटे किसी लड़की के कपडे नहीं होते छोटी होती है समाज की सोच


कभी सोचा है हम पुरुषो ने आज एक शादी शुदा महिला जो बच्चो को भी संभाल रही है, घर भी संभाल रही है, काम पर भी जाती है, पति के गुस्से को भी बर्दाश्त करती है, सास ससुर की सेवा भी करती है, उसके लिए उसका ससुराल ही सब कुछ है. और कभी किसी को कुछ नहीं बोलती।

आज हम नारी सम्मान की बात करते है, हम नारी से ऊपर तो बहुत दूर की बात नारी बराबर भी नहीं है,
कभी सोच कर देखो कितना कुछ ज़ेहलती है वो, सुबह घर में सबसे पहले उठ कर सब के लिए नाश्ता बनाये, फिर बच्चो को स्कूल भेजे, सबके टिफिन तैयार करे, फिर वो दफ्तर जाये, पूरा दिन दफ्तर में बिताने के बाद, घर आकर भी उसकी ही जिम्मेदारी है की वो सब के  लिए रात का खाना बनाये, और अगले दिन की तैयारी करे, और बच्चो और पति और सास ससुर का भी ध्यान रखे, रात को भी सबसे आखिरी में सोये और फिर सुबह जल्दी उठे।

Happy Womens Day, Dont Negative, Womens Day
Don't Negative


आज हम में से कितने पति है जो अपनी बीवी को घर के काम में मदद करते है, अरे वो भी तो इंसान है, या वो मशीन है, उसको दुःख दर्द का एहसास नहीं होता क्या?

आज हम नारी शक्ति की बात करते है, आज महिला फ़ौज में देश का मान बड़ा रही है, और हम अपनी छोटी मानसिकता से उनको जज कर रहे है, हमे कोई हक़ नहीं बनता हम किसी महिला के साथ गलत करना तो दूर गलत सोच भी कैसे सकते है,
अरे हमे भी तो एक महिला ने जन्म दिया है, तो हम क्यों किसी लड़की के बारे में गलत बोलते है या गन्दी निगाह से देखते है?

Happy Womens Day, Womens Day, 8 March, International Womens Day
Don't Negative


ये मत भूलो नारी देवी है तो नारी चंडी भी है, नारी अगर घर संसार बना सकती है, तो उसके साथ गलत करने वाले का जीवन बिगाड़ भी सकती है,

आज दुनिया और देश में बलात्कार दिन प्रतिदिन हो  रहे है, और हम नारी सम्मान की बात करते है,
और हम Women Empowerment की बात करते है। अरे हमे शर्म से डूब मरना चाहिये।

आज हम नारी को देवी मानकर पूजा करने का नाटक करते है, अरे बंद करो ये सब नाटक,


आज एक लड़की जब शादी करके अपना सुब कुछ छोड़ कर किसी पराये घर जाती है तो उसको सम्मान देने के जगह हम उस को ताने मारते है की वो दहेज कम लाई, अरे उस बाप से पूछो जिसने सारी ज़िंदगी की कमाई अपनी बेटी की शादी में लगा दी, उसने अपनी बेटी देदी तुम्हे, और आज हम दहेज़ के इतने लालची है.

Happy Womens Day, International Womens Day, 8 MArch womens day
Happy Womens Day


अरे जब तक सड़क पर चलने वाली और घर पर रहने वाली महिला सुरक्षित और सम्मान के साथ नहीं होंगी तब तक ये देश तरक्की नहीं कर सकता।

मत भूलो जिसने ये संसार बनाया है वो जब हमारे कर्मो का हिसाब करता है न, वो फिर मौका नहीं देता समभलने का।

समाज का तो पता नहीं, अगर हम अपने अंदर की इंसानियत को ही जिन्दा कर ले, और नारी को इज़्ज़त देना शुरू कर दे, और उसके बलिदान को जान जाये तो, तो आज हम एक अच्छे इंसान बन सकते है।


ऊपर लिखी हुई किसी भी बात से अगर किसी को आहात हुई है तो हम  माफ़ी मांगते है, ये सिर्फ अपने विचार है जो समाज के सामने रखने की कोशिश  है, जो हम अपने आस पास देखते है या महसूस करते है। 


हमारा ये ब्लॉग देश की हर उस महिला को समर्पित जो अपने जीवन में लोगो की गलत मानसिकता का शिकार हुई है। 


अपना और अपनों का बहुत ध्यान रखे।


अपने विचार ज़रूर हमे कमैंट्स बॉक्स में भेजे।


धन्यवाद।।

Happy Women's Day
#womensday


Happy womens Day, International Women Day
Happy Women's Day





1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post